
👁 8 views Views
“सच्चे मन से सद्गुरु की सेवा से होगा मनुष्य के जीवन का उद्धार”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ में शुक्रवार को संत निराकार मंडल द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों को सद्गुरु का संदेश सुनाकर सत्य मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संत सुरजीत सिंह नशीला ने भक्तों को संदेश देते हुए कहा कि सच्चे मन से सतगुरु की सेवा ही मनुष्य के जीवन का उद्धार कर सकती है। सत्य मार्ग पर चलते हुए भक्ति करने वाले लोगों को संतों एवं सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर राजू, ओमप्रकाश, लखमी चंद, संतोष, उष आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























