
युवक ने खुद अपना गला रेतकर की आत्महत्या, घटना का लाइव सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक होटल पर बैठे युवक ने खुद ही अपनी गर्दन रेत कर आत्महत्या कर ली। यह खौफनाक घटना होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसे देख कोई हर कोई स्तब्ध है। युवक ने धारदार हथियार से अपनी गर्दन पर स्वयं वार किया जो होटल के बाहर आया और गाड़ी के पास गिर गया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बरेली निवासी सलमान के रूप में हुई है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
जानकारी के अनुसार मामला बीती रात का बताया जा रहा है जब गढ़ क्षेत्र में स्थित प्रधान चिकन होटल पर ठहरे सलमान ने किसी कारण धारदार वस्तु से अपनी गर्दन पर वार किया जिसके बाद अत्यधिक खून बहने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























