
हापुड़ का परिवहन विभाग करेगा सैकड़ों वाहनों की नीलामी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आगामी 7 अप्रैल-2026 मंगलवार को जनपद हापुड़ के विभिन्न थानोंके अतंर्गत निरुद्ध किए गए वाहनों की निलामी करेगी।
जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा, धौलाना, कोतवाली हापुड़, हाफिजपुर में करीब 127 वाहन पड़े है जिन्हें परिवहन विभाग ने धारा-207 (1) के तहत निरुद्ध किया है। निरुद्ध किए गए वाहनों में बस, टैम्पू, वैन, कैंटर, विक्रम, कार, आटो, मैजिक, बुलेरो, बाइक, मयूरी, रिक्शा जुगाड़, मिनी बस, छोटा हाथी, टाटा-407 आदि है।
परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाला पात्र व्यक्ति ही नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926


























