
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे के दौरान 26 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र संतराम निवासी पसवाड़ा की मौके पर मौत हो गई जिससे परिवार में मातम छा गया। होली की खुशियां मातम में बदल गई।
गांव निवासी संतराम ने बताया कि उनका बेटा धर्मेंद्र कुमार होली के दिन बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह रास्ते में पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान धर्मेंद्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन परिजनों ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

👁 4 views Views

























