
7 मार्च से आमरण अनशन की चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तराई किसान यूनियन ने 7 मार्च से जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। किसान नेताओं का कहना है कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वह आमरण अनशन करेंगे। जिला मुख्यालय पर 7 मार्च को बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे और विभिन्न मांगों के समर्थन में आमरण अनशन करेंगे। इस संबंध में जिला अध्यक्ष सरदार भगत सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रभा चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा, जिला प्रभारी अरुण बालियान ने एक बैठक का आयोजन भी किया जिन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आमरण अनशन शुरू करने का फैसला लिया है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























