
ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित मोहल्ला साकेत के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे से आ रही गाड़ी के ऊपर जा गिरे। गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार चालक बाल-बाल बच गया। पुलिसकर्मियों ने किसान की मदद से आलू के कट्टों को सड़क से हटाया और यातायात सुचारु कराया।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपेड़ा निवासी किसान राजू रविवार की देर रात ट्रैक्टर ट्राली में आलू के कट्टे लादकर कोल्ड स्टोरेज में रखने जा रहा था। जैसे ही वह मोहल्ला साकेत के सामने पहुंचा तो जर्जर सड़क होने के कारण उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। ऐसे में ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे चल रही गाड़ी के ऊपर गिर गए। करीब 10 कट्टे कार पर गिरे जिसमें सवार कार चालक रोहित सिंह निवासी शिवनगर बाल-बाल बच गया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































