खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली












खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी की फौजी कॉलोनी में खाटू श्याम बाबा की रंग उत्सव यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में फौजी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

निशान यात्रा फौजी कॉलोनी से प्रारंभ होकर एनएच-9 होते हुए बछलौता रोड, भोपाल कॉलोनी समेत विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करती हुई पुनः फौजी कॉलोनी संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत पर नृत्य किया और गुलाल उड़ाकर बाबा के जयकारे लगाए।

यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। थाना बाबूगढ़ के कोतवाल मनीष प्रताप के नेतृत्व में कुचेसर चौपला रिपोर्टिंग पुलिस टीम तथा महिला चौकी प्रभारी निशु मलिक के साथ बाबूगढ़ पुलिस बल तैनात रहा।

यात्रा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के उपरांत आयोजकों द्वारा पुलिस टीम को सम्मानित भी किया गया।

जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846











  • Related Posts

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत पर जताया विरोध

    🔊 Listen to this ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत पर जताया विरोध हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत…

    Read more

    ​हापुड़: अर्जुन शाखा के ‘होली मिलन’ में गूँजा राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता का स्वर

    🔊 Listen to this ​हापुड़: अर्जुन शाखा के ‘होली मिलन’ में गूँजा राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता का स्वर ​हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हापुड़ नगर की अर्जुन शाखा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत पर जताया विरोध

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान खामनेई की मौत पर जताया विरोध

    ​हापुड़: अर्जुन शाखा के ‘होली मिलन’ में गूँजा राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता का स्वर

    ​हापुड़: अर्जुन शाखा के ‘होली मिलन’ में गूँजा राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता का स्वर

    अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने खेली होली

    अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने खेली होली

    14 लाख रुपए किए मिट्टी भराव पर खर्च

    14 लाख रुपए किए मिट्टी भराव पर खर्च

    ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप

    ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
    error: Content is protected !!