
हापुड़: मधुबन कॉलोनी गली नंबर- 2 के बाहर कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित मधुबन कॉलोनी के गली नंबर-2 के बाहर स्कार्पियो सवार दबंगों ने फायरिंग की। इस दौरान क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर हापुड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची जो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मौके से खाली कारतूस बरामद होने की बात सामने आई है।
मामला सोमवार की रात करीब 11:00 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जब काले रंग की नई स्कॉर्पियो में सवार होकर आए दबंगों ने हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मधुबन कॉलोनी की गली नंबर-2 के बाहर फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोग घरों में डूबपक गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से खाली खोखा बरामद किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































