
सुबह 05:29 से 06:19 के बीच हुआ होलिका दहन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार की सुबह 5:29 से 6:19 के बीच होलिका दहन किया गया। बाबूगढ़, हापुड़, गढ़, बहादुरगढ़ आदि स्थानों पर 5.29 बजे से 6.19 के बीच होलिका दहन किया गया जिसके बाद सभी ने आपस में परस्पर होली की बधाई दी।
सोमवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका पूजन किया गया जहां महिलाओं ने परिक्रमा कर सूत का धागा बांधा। इसके पश्चात मंगलवार की सुबह 5:29 से 6:19 के बीच होली का दहन किया गया। हापुड़ के आर्य समाज के साथ-साथ कुछ अन्य स्थानों पर होलिका दहन सोमवार की शाम किया गया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739































