महावीर जयंती पर पालकी यात्रा निकाली गई










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के कसेरठ बाजार स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का 2620 वां जन्म कल्याणक पर्व सोमवार को मनाया गया ।
इस दौरान पालकी यात्रा भी निकाली गई तथा घरों में दीपक जलाए गए। सुबह 6:00 बजे से मंदिर जी में नित्य नियम पूजन विधि विधान द्वारा अभिषेक करने के बाद महावीर भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई और आराधना की गई।जैन धर्म के अनुयायियों ने आराधना के माध्यम से कोरोना महामारी से संपूर्ण विश्व को मुक्ति मिलने एवं सबकी सेहत की सुरक्षा की प्रार्थना की । जैन समाज के घरों में महावीर भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव पर घरों में दीपक जलाए गए । पालकी यात्रा मंदिर जी से प्रारंभ होकर कसेरठ बाजार, नगर पालिका रोड, गोल मार्केट ,सर्राफा बाजार, बाजार बजाजा होते हुए वापस मंदिर जी पर संपन्न हुई। पालकी यात्रा में जियो और जीने दो, अहिंसा परमो धर्म: कहते हुए श्रध्दालु आगे बढ़ रहे थे। जैन समाज हापुड़ के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म आज के दिन चैत्र तेरस को 599 वीसी में हुआ था। इस प्रकार 2021 में उनकी 2620 वीं जयंती के रूप में मनाई गई। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने विश्व को जियो और जीने दो का संदेश दिया जो हम लोगों में संस्कारित करने के लिए बहुत जरूरी है तथा भगवान महावीर ने अहिंसा का जो स्वरूप बताया था आज विश्व शांति के लिए उसकी नितांत आवश्यकता है। महावीर भगवान जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर है।
इस अवसर पर आकाश जैन, अशोक जैन, सुखमाल जैन ,सुनील ,संदीप, पंकज ,सुधीर ,विकास, पुलकित अंकित ,नमन ,रेखा ,प्रगति आदि उपस्थित थे।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!