
दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल होने से यात्रियों को मिली राहत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त की गई मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन और बरेली से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन का एक मार्च से संचालन बहाल हो गया। तीन माह बाद संचालन बहाल होने के बाद पटरी पर लौटी मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन आई। दोनों ट्रेनों का संचालन बहाल होने से दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























