हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड देहात पुलिस ने चुनाव का प्रचार-प्रसार कर वोटरों लुभाने के लिए पकौड़ी बांट रहे छह आरोपियों को पकौड़ी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी कोविड-19 महामारी अधिनियम व धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन कर गांव पीरनगर सूदना में इकट्ठा होकर सभा कर रहे थे और वोटरों को लुभाने के लिए पकौड़ी बांट रहे थे।
पुलिस ने मामले में धारा 188, 269, 270, 171 ड, 171 झ व धारा 3 महामारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है। आरोपियों के नाम थाना हापुड़ देहात के निवासी जितेंद्र सैनी, रतनलाल, राजेंद्र, रनवीर, गजेंद्र तथा अंकुर हैं।


























