
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा जनपद हापुड़ के लिए जिला कार्यसमिति के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई हैं। समिति का गठन वर्ष-2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव फतह करने के मद्देनजर किया जाएगा।
जिला कार्यसमिति में अध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष , तीन महामंत्री, आठ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष तथा 30 सदस्य होंगे। सदस्यों में 30 महिलाएं तथा 6 एससी, एसटी से होंगे। जिला कार्यसमिति में 15 विशेष आमंत्रित सदस्य हो सकते हैं। यह गठन 2 मार्च तक पर्यवेक्षक को पूरा करके गठन की सूची दो प्रतियों में लिफाफे में पैक करके प्रदेश हाई कमान को भेजनी हैं।
भाजपा के विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि संगठन के प्रति निष्ठावान, ईमानदार कार्यकर्ताओं को स्थान मिलेगा।





























