
जीएस विश्वविद्यालय में मनाई गई होली
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जीएस विश्वविद्यालय में होली का पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों नर्सिंग स्टाफ कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने मिलकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रंगों की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने होली गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
वाइस चांसलर डा0 यतीश अग्रवाल ने कहा कि होली सिर्फ रंगों के त्योहार तक सीमित नहीं है बल्कि यह उमंग और उत्साह के साथ साथ भाईचारे का प्रतीक है। यही वजह है कि इस त्योहार को भारत सहित दुनिया के कई देशों में भी खूब उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है।
परंपरागत रूप से होली के दिन लोग एक दूसरे पर रंग बिखेरने गीत नृत्य और मतभेदों को भूलकर इकट्ठा होते हैं। होली का संबंध भक्त प्रह्लाद और होलिका की पौराणिक कथा से भी जुड़ा है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है
इस अवसर पर कुलसचिव सुमित सिंह मुख्य सतर्कता अधिकारी मनोज शिशोदिया उपनिदेशक एस0 एन0 सिंह सभी विभागाध्यक्ष शिक्षकगण एवं एम0बी0बी0एस0 एवं पी0जी0 के छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर मिठाइयों का वितरण किया और खुशियों के इस पर्व को यादगार बनाया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






























