
नशे का सौदागर गांजा के साथ पकड़ा गया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड देहात पुलिस ने नशे के एक सौदागर को अवैध गांजा के साथ पकड़ा है,जो सप्लाई करने आया था।हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से पुलिस ने एक किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी थाना सिम्भावली के गांव मुरादपुर का बाकर है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने गांजा बेचना स्वीकार किया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






























