
प्रधान बनने के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर चंदपुरा के प्रधान पर फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के सहारे आरक्षण और अन्य लाभ लेने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश के बाद खंड विकास अधिकारी कार्यालय से पत्र जारी हुआ और उसी के आधार पर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। आपको बता दें कि गांव रघुनाथपुर चंद्रपुरा निवासी प्रधान हेमचंद पर आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग का फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर आरक्षित श्रेणी का लाभ लिया। शिकायत में कहा गया है कि प्रमाण पत्र वास्तविक नहीं है और उसी के आधार पर चुनावी लाभ व अन्य सुविधाएं हासिल हुई हैं। इस संबंध में 23 फरवरी को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से पत्र जारी हुआ। इसके बाद 24 फरवरी को सहायक विकास अधिकारी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेज कर स्पष्ट रूप से मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। आप ही सोचिए कि कार्यकाल लगभग समाप्त हो गया है। अब जाकर प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846






























