
बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खीचरा में गुरुवार की देर शाम करीब 7:00 के आसपास हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामला बीती शाम का है जब बिरयानी के ठेले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बिरयानी का ठेला पलट गया और बाइक सवार भी सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के दौरान सड़क पर सामान बिखर गया जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





























