
तीन दिन पुराना शव ई-रिक्शा से बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित एक स्कूल के पास गुरुवार की सुबह 55 वर्षीय ई-रिक्शा चालक रविंद्र साहू निवासी मोहल्ला कृष्ण विहार गली नंबर 3 का शव उसके ही ई-रिक्शा में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि शव तीन दिन से ई-रिक्शा में पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||






























