
हापुड़: परीक्षा देकर कर लौट रहे 12वीं के छात्र को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित दीवान स्कूल से आगे पेट्रोल पंप के पास परीक्षा देकर घर लौट रहे कक्षा 12वीं के छात्र को कुछ युवकों ने पीटा। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर एक नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव असोड़ा निवासी साजिद अली ने बताया कि उसका बेटा जीशान आवास विकास स्थित एक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है। बुधवार को मोहल्ला चमरी स्थित स्कूल से परीक्षा देकर वह घर लौट रहा था। आरोप है कि मेरठ रोड पर कार्तिक नींबल उर्फ वासु निवासी मोहल्ला चमरी व कुछ अज्ञात साथियों ने पुत्र को घेर कर पीटा जिससे पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कार्तिक व कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706






























