भाकियू सेवक ने आशुतोष शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नरेंद्र सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया












भाकियू सेवक ने आशुतोष शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नरेंद्र सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया

हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में भारतीय किसान यूनियन सेवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश गुर्जर और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील शर्मा के द्वारा आशुतोष शर्मा को भारतीय किसान यूनियन सेवक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नरेंद्र सिंह नागर को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।
भारतीय किसान यूनियन सेवक के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील शर्मा ने बताया समाज हित में आशुतोष शर्मा के द्वारा किए गए लगातार कार्यों को देखते हुए किसानों और मजदूरों के हित में किए गए उनके कार्यों को देखकर संगठन उन्हें यह जिम्मेदारी दे रहा है और आने वाले समय में हापुड़ जनपद सहित राष्ट्रीय स्तर पर मजदूर और किसानों की आवाज को उठाने का कार्य आशुतोष शर्मा के माध्यम से किया जाएगा।
नरेंद्र सिंह नागर को शिक्षा के क्षेत्र में और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य करने के कारण प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है और संगठन के अध्यक्ष आदेश गुर्जर ने यह निर्देशित किया है। वह लगातार जमीनी स्तर पर लोगों के लिए कार्य करें।
भारतीय किसान यूनियन सेवक लगातार मजदूर किसानों और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य कर रहा है। आशुतोष शर्मा ने बताया संगठन को लगातार मजबूत किया जाएगा और समाज हित में लगातार कार्य किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन सेवक मार्च में अपना किसान सम्मेलन करने जा रहा है जिसमें हजारों लोग हिस्सा लेंगे और सैकड़ो लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश गुर्जर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील शर्मा अंकित शर्मा प्रशांत मुखिया और पंकज आदि लोग मौजूद रहे।

J.P. Public School: Admissions Open for Play School to Grade IX & XI 8171903622, 8057111160, 9027676288










  • Related Posts

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…

    Read more

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    🔊 Listen to this हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को हापुड़ के अतर पुरा चौराहा, गोल मार्केट, रेलवे रोड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला
    error: Content is protected !!