दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा












दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दरोगा प्रमोद कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को वह अपने हमराह होमगार्ड राजकुमार के साथ चौकी मुदाफरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना के जरिए सूचना मिली कि आलमगीरपुर गोहरा गांव में प्रथम पक्ष के अंशुल और द्वितीय पक्ष के राकेश के बीच आम रास्ते पर झगड़ा हो रहा है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा प्रथम पक्ष के अंशुल और द्वितीय पक्ष के राकेश, मंगू, लीलू, परवीन लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। दोनों की ओर से जमकर मारपीट हो रही थी और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। पुलिसकर्मियों ने बचाव की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और मारपीट करते रहे। सूचना पर पुलिस बल पहुंचा और सख्ती दिखाते हुए हालातों को काबू में किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651









  • Related Posts

    गढ़: पानी में कीड़े आने व टूटी सड़क के खिलाफ बोर्ड बैठक में हंगामा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक तरफ स्वच्छ जल लोगों के घरों तक उपलब्ध कराने के दावे और वादे किए जा रहे हैं लेकिन यह सब खोखले साबित…

    Read more

    पिलखुवा: संदिग्ध ने मकान का दरवाजा खोलने का किया प्रयास, लोगों ने दबोचा

    🔊 Listen to this पिलखुवा: संदिग्ध ने मकान का दरवाजा खोलने का किया प्रयास, लोगों ने दबोचा हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद  (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़: पानी में कीड़े आने व टूटी सड़क के खिलाफ बोर्ड बैठक में हंगामा

    गढ़: पानी में कीड़े आने व टूटी सड़क के खिलाफ बोर्ड बैठक में हंगामा

    पिलखुवा: संदिग्ध ने मकान का दरवाजा खोलने का किया प्रयास, लोगों ने दबोचा

    पिलखुवा: संदिग्ध ने मकान का दरवाजा खोलने का किया प्रयास, लोगों ने दबोचा

    शमशान घाट को राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने हेतु ज्ञापन

    शमशान घाट को राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने हेतु ज्ञापन

    अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (महिला) ने मनाया होली महोत्सव

    अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (महिला) ने मनाया होली महोत्सव

    किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्र

    किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्र

    दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

    दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा
    error: Content is protected !!