
बस में चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी का काशिफ टूरिस्ट बस चलता है जिसका आरोप है कि 14 फरवरी को है बस लेकर दिल्ली से हरदोई की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ के अलीपुर बाईपास पर पहुंचा तो बस में सवार मेरठ के किठोर के गांव ललियाना का अनस, राशिद, गाजियाबाद के डासना क्षेत्र के मयूर विहार का सलीम उर्फ फाइटर और अज्ञात निवासी सुहेल ने जबरन बस को रुकवा लिया। आरोप है कि आरोपी ने अचानक उसपर लाठी-डंडो व रोड से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर उसे घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर शराबा सुनकर बस में बैठे यात्री नीचे उतर गए जिसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।





























