
बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। सड़क हादसे में घायल हुए बाइक चालक की बाइक को चोर चुरा कर ले गए। हालांकि घायल को एंबुलेंस कर्मी और बाइक को चोरों ने चुरा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव सैमला के जागन सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को वह अपने घर से ड्यूटी के लिए नोएडा जा रहे थे। जब वह ततारपुर अंडर पास से पहले काली नदी के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं डिस्चार्ज होने के बाद जब वह बाइक लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा बाइक गायब थी। चोरों ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित पक्ष ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||




























