
फरार चल रहे पांच बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जिला हापुड़ के विभिन्न थानों से दहेज हत्या, डकैती व गैंगस्टर एक्ट आदि मामलों में फरार चल रहे पांच आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। डीआईजी ने डकैती के मामले में फरार चले रहे इस्तेकार उर्फ इस्तकार निवासी अमरोहा, रोहित निवासी बुलंदशहर, जीशान निवासी गढ़मुक्तेश्वर, नईम निवासी बुलंदशहर रोड, बल्लू निवासी गढ़मुक्तेश्वर पर इनाम घोषित किया।।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020





























