
हापुड़: व्यापारी से 50 लाख रुपए की ठगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला नेहरूलेन निवासी व्यापारी दीनदयाल गुप्ता से साइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 50. 50 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। व्यापारी ने मामले की शिकायत एसपी से की जिनके आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीनदयाल गुप्ता ने बताया कि अगस्त 2025 में उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक महिला ने संपर्क किया। महिला ने उन्हें अपना नाम ऐश्वर्या देशपांडे बताया। इसके बाद महिला ने क्रिप्टोकरंसी में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने की बात कही। झांसे में आकर उन्होंने लाखों रुपए निवेश कर दिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
J.P. Public School: Admissions Open for Play School to Grade IX & XI 8171903622, 8057111160, 9027676288





























