
हापुड़: श्यामनगर रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित गांव श्याम नगर में स्थित फाटक संख्या 76 पर अंडर पास बनाया जाएगा जिससे आने-जाने वाले राहगीरों, स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसा करने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और लोगों को भी राहत मिलेगी। उन्हें अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। निर्माण के लिए हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने रेलवे को अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है।
जनवरी 2024 में रेलवे फाटक पर अंडर पास बनाने के लिए कवायद शुरू हुई थी। उसी समय रेलवे के अधिकारियों ने फाटक के आसपास जमीन की पैमाइश की और प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया था। मौके पर 5 मीटर चौड़ा और करीब 150 मीटर लंबा अंडर पास बनाया जाएगा। मुख्यालय को प्रस्ताव भेजने के बाद हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण से निर्माण को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया। अनापत्ति प्रमाण पत्र अब मिल गया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





























