
फायरिंग के मामले में तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव हृदयपुर में बच्चों के विवाद में हुई फायरिंग के मामले में फरार चल मुख्य आरोपी को बृजनाथपुर शुगर मिल की तरफ जाने वाले खड़ंजे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया जिसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया है। फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम उस्मान है जबकि उसका साथी फरार है।
आपको बता दें कि मामला सोमवार की शाम का है जब गांव हृदयपुर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई जिसके बाद फायरिंग हुई। फायरिंग में मिठाई की दुकान पर बैठा एक किशोर गोली लगने से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और उस्मान को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी अतिकुर्रहमान फरार है।





























