
गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आए पीसीएस अधिकारी की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण पीसीएस अधिकारी की मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने सीपीआई देकर अधिकारी की जान बचाने का प्रयास किया लेकिन जान नहीं बच सकी।
जनपद रामपुर में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी बच्चू सिंह बुधवार को गंगा स्नान के लिए तीर्थ नगरी आए थे जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया लेकिन जान नहीं बच सकी। पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





























