
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ हुंडई शोरूम ने मसूरी पिलखुवा में मंगलवार को सेल शोरूम और वर्कशॉप की शुरुआत की। इस अवसर पर शोरूम के मालिक संजीव कुमार गोयल, कबीर गोयल, मनीष गोयल, जयप्रकाश गुप्ता, हुंडई हेड ऑफिस से प्रत्यूष भाटिया, राहुल पुंडीर, हापुड़ हुंडई का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। फीता काटकर शोरूम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर ग्राहक भी बड़ी संख्या में पहुंचे। आपको बता दें कि यहां सेल शोरूम में ग्राहकों को हुंडई की नई गाड़ियां मिलेगी। साथ ही वर्कशॉप में गाड़ी की सर्विस व मेंटिनेस से जुड़ा कार्य करा सकेंगे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























