
हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित सेठ तुलाराम की धर्मशाला में 1 मार्च को होली महोत्सव के अवसर पर हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित दिव्य धाम बालाजी मंदिर द्वारा भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है जहां गोलोकवासी विनोद अग्रवाल के पुत्र जतिन अग्रवाल (श्रीधाम वृंदावन) द्वारा संकीर्तन किया जाएगा। बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है जिसको देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। एक मार्च की शाम 6:00 बजे से भव्य संकीर्तन की शुरुआत होगी। इसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























