
पटाखा छोड़ने वाली पांच बुलेट व एक स्प्लेंडर बाइक सीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पटाखा छोड़ने वाली बाइकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अभियान चलाकर पांच बुलेट और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई करते हुए इन्हें सीज कर दिया। आधा दर्जन बाइक को को सीज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल बाबूगढ़ पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान उसने पटाखा छोड़ने वाली पांच बुलेट और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमवी एक्ट के तहत इन वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई का क्रम आगे भी जारी रहेगा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




























