
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुरा की रहने वाली छात्रा मंगलवार को कोचिंग के लिए जा रही थी कि वह कुचेसर के पास लहूलुहान अवस्था में मिली। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस की मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने छात्रा को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया जो मामले की जांच कर रही है।
मामला मंगलवार का है जब बीए की छात्रा शगुन कोचिंग जाने के लिए घर से निकली लेकिन रास्ते में किसी ने उस पर हमला कर दिया। छात्रा को लहूलुहान अवस्था में देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जो छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंची। छात्रा का उपचार जारी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




























