
विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ तहसील क्षेत्र के गांव मुरादपुर निजामपुर में अजगर का जोड़ा देख लोगों के होश उड़ गए। विशाल अजगर के जोड़े के कारण क्षेत्र वासियों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। अजगर की वजह से लोग खेतों पर रात के समय आने जाने से कतरा रहे हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
आपको बता दें कि गांव असरा के पास स्थित मुरादपुर निजामपुर में अजगर के विशाल जोड़े को देख लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीण व अन्य लोगों ने अजगर को देख दूरी बनाने में भलाई समझी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926



























