
27 फरवरी को निकलेगी बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा 27 फरवरी शुक्रवार को फाल्गुन एकादशी पर श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की 28वीं निशान ध्वजा यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यात्रा निकाली जाएगी। प्रात: 9:00 बजे से देवी मंदिर, फ्री गंज रोड से प्रारंभ होकर यात्रा हापुड़ के प्रमुख मार्गों से होते हुए छोटी मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर पर पहुंचेगी। मंदिर में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां काफी तेजी से चल रही है। यात्रा फ्री गंज रोड से प्रारंभ होकर अतर पुरा चौपला, पक्का बाग, चंडी रोड, सराफा बाजार, बड़ी मंडी से होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचकर विश्राम करेगी।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||




























