मिठाई की दुकान पर हुई कहासुनी के दौरान चली गोली, एक घायल










मिठाई की दुकान पर हुई कहासुनी के दौरान चली गोली, एक घायल

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव हाफिजपुर क्षेत्र के हृदयपुर में सोमवार को मिठाई की दुकान पर हुई मामूली कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान फायरिंग हुई जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान, हाफिजपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

गांव की एक मिठाई की दुकान पर जुनैद और उबेद आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी अतिकुर्रहमान वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। लोगों का कहना है कि शुरुआत में बहस हुई लेकिन कुछ ही मिनट में हालत बिगड़ गए। विवाद के दौरान अतिकुर्रहमान ने अपने साथी उस्मान उर्फ पहलवान को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर जुनैद और उबेद पर फायरिंग कर दी। वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायरिंग के दौरान जुनैद और उसके भाई उबेद को बचाने के लिए आए देव कुमार पुत्र संजय के कंधे में गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत देव को अस्पताल में भर्ती कराया। देव कुमार की हालत खतरे से बाहर है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अतिकुर्रहमान और उस्मान उर्फ पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264








  • Related Posts

    पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेने वाले एसएसवी पीजी कॉलेज के कैडेट्स को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने सोमवार को सम्मानित किया। 38…

    Read more

    किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में 14…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

    पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

    किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

    सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

    अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान

    50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान

    हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान

    हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान
    error: Content is protected !!