
पिछड़ा वर्ग आयोग ने बीएसए को किया तलब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा बीएसए को तलब करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलने के बावजूद भी शिक्षक को निलंबित किया गया। बीएसए रितु तोमर हापुड़ का कहना है कि शिक्षक आनंद सैनी के खिलाफ नियम अनुसार निलंबन की कार्रवाई की गई है। वित्तीय अनियमितता की जांच चल रही है। फिलहाल पिछड़ा वर्ग आयोग से तलब किए जाने की जानकारी नहीं है।
बता दें कि पूठा हुसैनपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को निलंबित करने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने तलब किया है। आयोग ने उन्हें प्रकरण से संबंधित साक्ष्य सहित खुद या सक्षम अधिकारी को 17 मार्च को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846


























