
TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET परीक्षा थोपे जाने पर सोमवार को राष्ट्रीय स्तरीय संगठन TFI के बैनर तले शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर सरकार के इस नियम का विरोध किया और यह विरोध आगे भी जारी रहेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरोही ने कहा कि सरकार को अपने इस निर्णय को वापस लेना पड़ेगा और शिक्षकों को उचित सम्मान देना पड़ेगा। विरोध करने शिक्षकों में संजय कुमार, मो ज़फर, अंकुर त्यागी, अमित कुमार, अमरजीत, आबिद अली, कंचन सुधा यादव, कपिल कुमार आदि शामिल रहे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























