मुनीम जी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर अवैध रूप से किया खाद्य सामग्री का भंडारण










मुनीम जी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर अवैध रूप से किया खाद्य सामग्री का भंडारण

हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मुनीम जी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर अवैध रूप से खाद्य सामग्री रखी हुई थी बताया जा रहा है कि त्योहार पर मोटा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री को लाकर बिना लाइसेंस के ही बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के यहां स्टोर किया गया था ऐसे में खाद्य सामग्री के गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है हालांकि शनिवार की रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। अधिकारी  मुनीम जी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर पहुंचे और छापा मारा।  ऐसे में विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। निर्माण सामग्री के साथ खाद्य सामग्री रखना लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। आपको बता दें यहां पर भारी मात्रा में कचरी के पैकेट, आटा, मैदा और खाद्य पदार्थ बरामद हुए हैं। आसपास रखी डस्ट, रेत, बदरपुर के पास खाद्य पदार्थ रखे थे। ऐसे में खाद्य पदार्थ खाने से लोग बीमार पड़ सकते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच की। यह प्रकरण शहर में चर्चाओं में है। लोगों की मांग है कि मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सख्त कार्रवाई करें।

शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम पर पहुंचे और छापा मारा। आपको बता दें कि बिल्डिंग मटेरियल गोदाम पर निर्माण सामग्री रखी हुई थी जहां रेत, बदरपुर, सीमेंट आदि सामान रखा हुआ था। वहीं सीमेंट के पास ही भारी मात्रा में आटा, मैदा, कचरी के पैकेट भी मिले हैं। भारी मात्रा में मिली इस खाद्य सामग्री को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इतनी भारी मात्रा में खाद्य सामग्री का आखिर बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम में क्या काम?

हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068








  • Related Posts

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

    Read more

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
    error: Content is protected !!