
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मेरठ दौरा है। मेरठ में होने वाले पीएम मोदी के दौरे से पहले शनिवार को जनपद हापुड़ के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई। इसमें लोगों ने यूजीसी कानून के विरोध में अपनी बात उठाई और पीएम मोदी को रैली में काले झंडे दिखाने की अपील की। सोशल मीडिया पर जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के समाना के रहने वाले व्यक्ति की वीडियो की वायरल हो रही है। जैसे ही वीडियो वायरल हुई तो एजेंसियां एक्टिव मोड पर आ गई जो मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इसी के साथ पुलिस, एलआईयू भी सतर्क हो गया है। वीडियो में पीएम मोदी पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
























