
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ दौरे पर हैं। ऐसे में मेरठ रेंज की पुलिस अलर्ट पर है। जनपद हापुड़ में भी पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही है। बॉर्डर के साथ-साथ चौराहों पर भी पुलिस की चेकिंग व्यवस्था जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारी सतर्क मोड पर हैं।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी रविवार को मेरठ में रैपिड रेल के मोदीपुरम तक के कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में एसपीजी कमांडो ने पहले ही मेरठ में डेरा डाल लिया है। मेरठ के साथ-साथ आसपास के जनपदों में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। जनपद हापुड़ में भी पुलिस जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है। सोशल मीडिया सेल पर भी निगाह रखी जा रही है।

























