महिला से समलैंगिक संबंधों के कारण खुद घर छोड़कर गई थी युवती










Representative Image

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र से 16 जनवरी को हुए युवती के अपहरण के मामले में नया मोड आया है। युवती समलैंगिक संबंधों के कारण महिला के साथ खुद घर छोड़कर गई थी। पुलिस ने युवती को चंडीगढ़ से तलाश कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया जहां महिला ने बताया कि वह किसी के दबाव में नहीं है और वह अपनी इच्छा से गई है।
युवती की मां ने 16 जनवरी को हापुड़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें महिला ने अपनी बेटी को 16 वर्ष की नाबालिक बताते हुए आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री दोपहर 12:00 बजे दिल्ली फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे मूंगफली के ठेले पर गई थी। इसी दौरान नाजिम नाम का युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप लगाया था कि नाजिम, नासिर, नाजिम की पत्नी, फिदरस और जुबेनिशा ने मिलकर उसकी पुत्री का अपहरण किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली की युवती पंजाब में है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे चंडीगढ़ से तलाश कर लिया। उसके साथ नाजिम की पत्नी भी मिली। पुलिस उसे हिरासत में लेकर हापुड़ ले आई। जांच में युवती बालिग मिली और पूछताछ के दौरान उसने अपने बयान से सभी को चौंका दिया। उसने बताया कि उसका नाजिम की पत्नी के साथ समलैंगिक संबंध है। वह किसी के दबाव में नहीं बल्कि अपनी इच्छा से उसके साथ गई थी। सीओ हापुड़ वरुण कुमार मिश्रा के अनुसार युवती के बयान न्यायालय में दर्ज करा दिए गए हैं। कोर्ट के आदेशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।








  • Related Posts

    मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): मेगा/बृहत विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कल दिनांक 22.02.2026 की तैयारियों की समीक्षा किये जाने हेतु आज दिनांक 21.02.2026 को प्रभारी माननीय अध्यक्ष जिला…

    Read more

    सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस ने ससुराल में आकर सास व साले पर बलकटी से जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

    सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

    कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

    कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट
    error: Content is protected !!