
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव देहपा में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के रहने वाले शौकीन ने बताया कि वह अपने घर के अंदर मौजूद थी। तभी वारिस, साकिब, रिहान आदि आए और घर पर पथराव शुरू कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस दौरान घर में मौजूद लोग व पशु घायल हो गए। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

























