
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हशुपुर में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इन खनन माफियाओं की रीड तोड़ने के लिए अधिकारियों के निर्देश पर गढ़ पुलिस मैदान में उतरी जिसने मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को पड़कर सीज कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि पुलिस की जांच जारी है।
शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव हशुपुर में मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर है जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और उसने जांच शुरू की और मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया। हालांकि अन्य इस दौरान मौके से फरार हो गए। मामले की जांच जारी है।

























