👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद की बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव शेरपुर में ग्राम प्रधान पद हेतु वोटरों को दी जाने वाली मिठाई के 330 किलोग्राम रसगुल्ले बरामद किए हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में वोटरों को लुभाने के लिए मिठाई वितरित की जानी थी जिसके लिए 330 किलो रसगुल्ले प्लास्टिक ड्रम आदि में लाए गए थे। ये रसगुल्ले मिठाई के खाली डिब्बों में पैक करके वोटरों को बांटे जाते। पुलिस ने 130 मिठाई के खाली डिब्बे भी बरामद किए। आरोपी लोकेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
























