
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 फरवरी की शाम घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला 13 फरवरी का है जब वह घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव का रहने वाला काला उनके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी फरार हो गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

























