
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की शादी 29 अप्रैल 2025 को हापुड़ के आदर्श नगर कॉलोनी के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी ना होने पर विवाहिता के साथ गाली -गलौज और मारपीट करते। मारपीट में व्यक्ति के कान में चोट आई जिसे एक कान से कम सुनाई देने लगा। देवर भी भाभी पर गंदी नियत रखता है। वहीं पीड़िता गर्भवती हो गई तो ससुराल पक्ष ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। मना करने पर नवंबर 2025 के अंत में पुत्री के साथ मारपीट की जिससे अत्यधिक ब्लीडिंग हुई। समय पर इलाज न मिलने के कारण हालत भी बिगड़ती चली गई। 16 दिसंबर 2025 को उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने संक्रमण और फेफड़ों में गंभीर समस्या बताई। 10 फरवरी तक उपचार चला रहा। पति ने अस्पताल में भी शराब के नशे में हंगामा किया और जबरन ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

























