
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): धौलाना विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक असलम चौधरी समाज वादी पार्टी से एक बार फिर प्रत्याशी हो सकते है।उन्होने लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की और युवा, किसान और आम जनता की आवाज़ को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।उन्होने दावा किया कि धौलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने के लिए सपा मुखिया ने आशीर्वाद दिया है।उन्होने क्षेत्र से तैयारी शुरू कर दी है।

























