👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना के केस रोज सामने आ रहे हैं। इसकी चपेट में अब हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी आ चुके हैं। गुरुवार को हापुड़ के कप्तान की रिपोर्ट प्रशासन को पॉजिटिव प्राप्त होने से विभाग में हड़कंप मच गया। इससे पहले हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह व एडीएम भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जो फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में गुरुवार को कोरोना के 174 मामले सामने आए थे। सभी मरीजों का इलाज शुरु हो गया है। जनपद में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 1039 पर पहुंच गई है।

समरसेबिल लगवाने और प्लम्बर के लिए संपर्क करे: 9811511213, 8800771632





























