👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ के वॉर्ड-11 से सदस्य पद हेतु भाजपा समर्पित प्रत्याशी जय भगवान शर्मा ने गुरुवार को चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा, अमित सिवाल के साथ गांव तुमरैल में जनसम्पर्क किया और लोगों से चुनाव चिन्ह कप-प्लेट पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की। भाजपा समर्थित सदस्य पद के प्रत्याशी जय भगवान शर्मा ने वोटरों को आश्वासन दिया कि वह सदैव सुख-दुख में सहभागी रहेंगे और वॉर्ड के विकास हेतु कार्य करेंगे। बुजुर्गों ने प्रत्याशी को आशीर्वाद भी दिया।































