
IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में मेरठ रेंज के हापुड, बुलन्दशहर सहित चारो जनपद प्रथम
हापुड, सीमन (ehapurnews.com/): मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में माह जनवरी 2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया गया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर माह जनवरी में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए उनका शासन की मंशानुरूप समयबद्ध विधिक निस्तारण कराया गया, जिससे आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह जनवरी- 2026 मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों व जनपदो की जारी की गई रैकिंग में मेरठ परिक्षेत्र व रेंज के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























